29 Mar 2024, 21:17:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एक बार फिर गिरे सोने-चांदी के दाम - जानें आज के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2017 3:41PM | Updated Date: Jul 26 2017 3:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में आई गिरावट से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 180 रुपए फिसलकर 29,220 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। चांदी भी 340 रुपए की गिरावट के साथ 38,840 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आज पीली धातु पर दबाव रहा। सोना हाजिर 3.35 डॉलर लुढ़ककर 1,245.85 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 6.4 डॉलर की गिरावट में 1,252.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। 
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने से सोना टूटा है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों पर दो दिवसीय बैठक के बाद आज वहां बयान जारी किया जाना है। इस बैठक में हालांकि ब्याज दरों में बदलाव की उम्मीद नगण्य है, लेकिन फेड के बयान से निवेशक उसके आगे के रुख का अंदाजा लगाने की कोशिश करेंगे। डॉलर के मजबूत होने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात महंगा हो जाता है जिससे इसकी माँग घटती है और भाव गिरते हैं। इस बीच, लंदन में चाँदी हाजिर भी 0.11 डॉलर फिसलकर 16.33 डॉलर प्रति औंस पर रही। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »