25 Apr 2024, 06:37:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

RBI ने बंद की 2000 के नोटों की छपाई, जल्द आएगा 200 का नोट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2017 12:44PM | Updated Date: Jul 26 2017 12:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 2000 के नोटों को छापना बंद कर दि‍या है। अब बहुत जल्द आपके हाथों में 2000 के नोट की जगह 200 रूपए के नोट देखने को मिलेंगे। आरबीआई ने नोटबंदी के दौरान बाजार में लाए गए 2000 रूपए को छापना बंद कर दिया है। अगले महीने तक बाजार में 200 रूपए मे नोट आ सकता हैं। कुछ मीडिया रिर्पोट्स की माने तो आरबीआई ने 6 महीने पहले ही 200 रूपए के नोटों की छपाई शुरू कर दी थी। मार्केट में चल रही नोटों की किल्लत को ध्याने में रखते हुए यह फैसला लिया गया हैं।
 
इस मामले से जुड़े लोगों में से एक व्यक्ति ने बताया कि 2000 रुपए के करीब 370 करोड़ नोट छापे गए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 7.4 लाख करोड़ रुपए है। आपको बता दें कि यह 1000 रुपए के उन नोटों के काफी अधिक हैं, जिन्हें 9 नवंबर 2016 से हुई नोटबंदी के बाद बाजार से वापस लिया गया था। आपको बता दें कि उस समय 6.3 अरब 1000 रुपए के नोट वापस लिए गए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »