25 Apr 2024, 22:09:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

देशभर में टमाटर हुआ लाल, 100 रु. किलो पहुंची कीमत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2017 7:03PM | Updated Date: Jul 25 2017 7:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश समेत अन्य उत्पादक राज्यों में भारी बारिश से टमाटर की फसल खराब होने और आपूर्ति घट जाने से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में टमाटर के भाव 100 रुपए किलोग्राम पर पहुंच गए।

      
मदर डेयरी की रिटेल श्रंखला 'सफटा' पर ही टमाटर 96 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। कई अन्य खुदरा श्रंखलाओं पर भी टमाटर के दाम 100 रुपए प्रति किलो के आसपास ही है।
      
एशिया की सबसे बड़ी फल-सब्जी मंडी आजादपुर के एक व्यापारी राजेन्द्र शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बरसात से फसल खराब हो गई है और आपूर्ति बहुत सीमित है। मंडी में ही टमाटर का थोक भाव 55 से 80 रुपए किलो तक है।
      
स्थानीय बाजारों में टमाटर की कीमत 80 से 100 रुपए किलो के बीच है। कारोबारियों का कहना है कि थोक में ही टमाटर इतना महंगा है कि खरीदने की हिम्मत नहीं होती।  
       
टमाटर राजधानी में ही नहीं देश के अन्य हिस्सों में भी लाल है। सोमवार को देश के चार प्रमुख शहरों में टमाटर के भाव दिल्ली में यह 83 रुपए, मुम्बई में 88, कोलकाता में 95 रुपए और चेन्नई में 80 रुपए प्रति किलो था।
 
शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से टमाटर की आमद कम होने के साथ ही महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक से तो आपूर्ति लगभग नगण्य है।
        
कृषि सचिव शोभना के पटनायक ने पिछले सप्ताह टमाटर की कमी को सीजनल बताया था। उन्होंने कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी अस्थाई है और जल्दी ही स्थिति में सुधार की उम्मीद है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »