24 Apr 2024, 19:52:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

स्कॉटलैंड तट पर बनेगा दुनिया का पहला पानी में तैरने वाला पवन चक्की संयंत्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2017 2:54PM | Updated Date: Jul 25 2017 2:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। दुनियाभर में अक्षय ऊर्जा के अलग-अलग स्त्रोतों से बिजली प्राप्त करने का तरीका अपनाया जा रहा है। स्‍कॉटलैंड के तटीय क्षेत्र में दुनिया की पहली तैरती हुई पवन चक्‍की का एक पूरा फॉर्म बनाया जा रहा है। हायविड नामक यह विंड फॉर्म एक ट्रायल प्रोजेक्‍ट है और इससे 20 हजार घरों को ऊर्जा मिलेगी। इसकी टर्बाइन ब्रिटेन की बिग बेन से भी ऊंची होगी। 
 
खबर के मुताबिक, यहां एक टर्बाइन को स्थापित किया जा चुका है, जबकि चार अतिरिक्त टर्बाइन को जल्द यहां लगाया जाएगा। ब्लेड सहित टावर की कुल ऊंचाई 175 मीटर होगी। प्रत्येक टावर का वजन 11,500 टन होगा। वहीं, प्रत्येक ब्लेड 75 मीटर लंबी होगी जो किसी एयरबस के पंखों के बराबर है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »