25 Apr 2024, 22:58:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

फिर बढ़े सोने-चांदी के भाव- जानें क्‍या है आज के दाम...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2017 3:06PM | Updated Date: Jul 21 2017 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच सर्राफा कारोबारियों की ओर से मांग बढ़ने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए चमककर 29,150 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक निर्माताओं की मांग बढ़ने से चांदी भी 250 रुपए उछलकर 38,750 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।
 
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में दोनों कीमती धातुओं में तेजी का रुख रहा। सोना हाजिर 2.95 डॉलर चमककर 1,247.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.5 डॉलर की तेजी के साथ 1,246.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इसी बीच चाँदी हाजिर भी 0.09 डॉलर चमककर 16.37 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के 13 माह के निचले स्तर पर आने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। इस सप्ताह यूरो में करीब दो प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई जिससे डॉलर पर दबाव पड़ा है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »