25 Apr 2024, 14:02:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ये कंपनी मात्र 2843 रु. में करा रही माता वैष्‍णो देवी के दर्शन, मिलेगी ये भी सुविधा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2017 4:33PM | Updated Date: Jul 19 2017 5:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अगर आप भी सावन के इस पावन महीने में माता वैष्‍णो देवी के दर्शन करना चाहते हैं तो भारतीय रेलवे आपके लिए एक बेहतरीन ऑफर लेकर आया है। इंडियन रेलवे की सब्सिडरी कंपनी आईआरटीसीटी बहुत ही कम खर्च पर वैष्णो देवी दर्शन का पैकेज लेकर आया है। 
 
2843 में करें माता के दर्शन 
अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो आप महज 2843 रुपए खर्च कर वैष्णो माता का दर्शन कर सकते हैं। यहीं नहीं अगर आप और पैसा खर्च करने के लिए तैयार हैं, तो आईआरटीसीटी ने शाही अंदाज में आपके लिए वैष्णो देवी दर्शन की व्यवस्था कर रखी है। 
 
आईआरटीसीटी ने पेश किए चार ऑफर
इस वक्त दिल्ली से वैष्णो देवी जाने के लिए आईआरटीसीटी ने आपके लिए चार ऑफर पेश किए हैं। चारों पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं और खर्च अलग-अलग है। अगर हम सबसे लोकप्रिय और सस्ते पैकेज की बात करें तो ये है वैष्णो देवी इकोनॉमी पैकेज। इस पैकेज के तहत आप 2843 रुपए खर्च कर 3 रात और 4 दिन में वैष्णो देवी यात्रा का आनंद उठा सकते हैं। इंडियन रेलवे इसके लिए आपको स्लीपर क्लास की सीट देगा और सुविधा दिल्ली से रोजाना उपलब्ध है। टिकट बुकिंग कराने के लिए आपको आईआरसीटी के वेबसाइट पर जाना होगा।
 
ये भी मिलेगी सुविधा
अगर आप दो लोग हैं तो लगभग 57 सौ रुपए में आराम से सफर कर सकते हैं सीट भी आपको एक साथ मिलेगी। इस रकम में रिजर्व रेल टिकट, डिलक्स होटल में रहने की व्यवस्था, भोजन, दर्शन, सर्विस टैक्स, बीमा शामिल है। 
 
एसटी ट्रेन की भी व्यवस्था 
दिल्ली से अगर कटरा तक आप एसी में सफर करना चाहते हैं तो एसटी ट्रेन की व्यवस्था भी है, निश्चित रुप से इसके लिए आपको थोड़ी ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ेगी। वैष्णो देवी के अपेक्षाकृत महंगे टूर पैकेज 6244 रुपए, 7284 रुपए और 3652 रुपए में उपलब्ध है।
 
शिर्डी के लिए भी लेकर आया टूर पैकेज
आईआरसीटी दिल्ली से शिर्डी के लिए भी टूर पैकेज लेकर आया है। शिर्डी 3 रात और 4 दिनों का एसी पैकेज 8336 रुपए का है, जबकि नॉन एसी पैकेज 4643 रुपए का है। ये पैकेज बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को उपलब्ध है। जबकि शिर्डी का एक दूसरा पैकेज भी उपलब्ध है। 4 रात 5 दिन का ये एसी पैकेज 9223 रुपए का है, जबकि नॉन एसी पैकेज 6194 रुपए का है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »