29 Mar 2024, 07:33:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विजय माल्या केस: चार्जशीट लेकर ED और CBI की टीम पहुंची लंदन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 19 2017 11:22AM | Updated Date: Jul 19 2017 11:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। 17 बैंकों का 9 हजार करोड़ लेकर फरार उघोगपति माल्या के लिए मुसीबत बढ़ने वाली हैं। विजय माल्या के प्रत्यर्पण मामले में भारत सरकार गंभीर कदम उठा रही है। ईडी के दो अधिकारियों के मुताबिक ईडी 5500 पेज की चार्जशीट लेकर लंदन पहुंची है। आपको बता दें पिछली सुनवाई में कोर्ट ने भारत सरकार से माल्या के खिलाफ सबूत ना पेश करने के लिए कई सवाल खड़े किए थे।

सीबीआई भी अपनी तरफ से तमाम दस्तावेज लंदन कोर्ट में पेश कर चुकी है। सीबीआई इसके पहले माल्या के प्रत्यार्पण की अपील भी कर चुकी है, जिसमें सुनवाई जारी है।
 
इस मामले में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि सरकार माल्या के ब्रिटेन से प्रत्यर्पण की कोशिश कर रही है। चार दिसंबर से दो हफ्ते के लिए लंदन में सुनवाई होनी है। कोर्ट ने कहा कि इसके बाद ही आगे की सुनवाई होगी।

माल्या ने किस बैंक से कितना लिया लोन?
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया – 1600 करोड़, पंजाब नेशनल बैंक – 800 करोड़, आईडीबीआई बैंक – 800 करोड़, बैंक ऑफ इंडिया – 650 करोड़, बैंक ऑफ बड़ौदा – 550 करोड़, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया – 430 करोड़, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया – 410 करोड़, यूको बैंक – 320 करोड़, कॉरपोरेशन बैंक ऑफ इंडिया – 310 करोड़, सेंट्र बैंक ऑफ मैसूर – 150 करोड़, इंडियन ओवरसीज़ बैंक – 140 करोड़, फेडरल बैंक – 90 करोड़, पंजाब सिंध बैंक – 60 करोड़, एक्सिस बैंक – 50 करोड़।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »