20 Apr 2024, 11:15:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रिलांयस का मार्केट कैप पांच लाख करोड़ पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2017 3:04PM | Updated Date: Jul 18 2017 3:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का मार्केट कैप सोमवार को पांच लाख करोड़ रुपए को पार कर गया। कंपनी के 51 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। कंपनी के शेयर 1.33 फीसदी की बढ़त के साथ 1551 के स्तर पर बंद हुए। इससे पहले यह रिकॉर्ड टीसीएस के नाम था। सोमवार को रिलायंस का शेयर साल के हाई लेवल 1559 तक पहुंच गया, जो साल का उच्चतम स्तर भी है। क्लोजिंग के साथ कंपनी का मार्केट कैप 5,04,458 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। क्लोजिंग आधार पर यह रिलायंस इंडस्ट्रीज का अब तक का सबसे ज्यादा मार्केट कैप है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »