20 Apr 2024, 05:49:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जनधन खातों में जमाराशि 64,564 करोड़ तक पहुंची

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2017 11:25AM | Updated Date: Jul 17 2017 11:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सरकारी आंकड़ों के अनुसार जन धन खातों में जमा राशि 64,564 करोड़ की नई ऊंचाई पर पहुंच गई है और इसमें से 300 करोड़ तो नोटबंदी के पहले सात महीने में ही जमा किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रमुख योजनाओं में एक समझी जाने वाली प्रधानमंत्री जन धन योजना वित्तीय समावेशन की प्रमुख पहल है। इसका उद्देश्य अब तक बैंकिंग सेवाओं से वंचित लोगों को औपचारिक बैंकिंग प्रणाली के दायरे में लाना है। इस योजना  के तहत  शून्य शेष सुविधा वाले खाते खोले जाते हैं।
 
भाषा के संवाददाता द्वारा दाखिल आरटीआई आवेदन पर वित्त मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। इसके अनुसार  14 जून, 2017 तक  28.9 करोड़ जनधन खाते थे। इनमें से 23.27 करोड़ खाते सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में  जबकि 4.7 करोड़ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में और 92.7 लाख निजी बैंकों में हैं। मंत्रालय का कहना है कि इन खातों में  कुल 64,564  करोड़ जमा है। उनमें 50,800 करोड़ सार्वजनिक क्षेत्र के जनधन खातों में हैं जबकि 11,683.42 करोड़ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और 2,080.62 करोड़ रुपए निजी बैंकों में हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »