19 Apr 2024, 01:11:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

स्टार्टअप की दुनिया में उतरे सौरव गांगुली, स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म में लगाया पैसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2017 2:46PM | Updated Date: Jul 13 2017 2:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दिग्गज भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने मुंबई स्थित मनोरंजन कंपनी फ्लिक्सट्री में निवेश कर स्टार्टअप दुनिया में प्रवेश किया है। फ्लिक्सट्री एक टेक-एन्टरटेनमेंट कंपनी है, जिसकी शुरुआत सौरभ सिंह, राहुल जैन और नागेन्दर सांगरा द्वारा 2014 में की गई थी। 
 
इन्होंने  अगस्त 2016 में आधिकारिक तौर पर अपना प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। फ्लिक्सट्री भारत की पहली पर्सनल वीडियो मैगजीन है। यह फ्री-टु-वॉच वीडियोज के लिए एक क्यूरेटेड एवं पर्सनलाइज्ड वीडियो प्लेटफॉर्म है। फ्लिक्सट्री सोशल नेटवर्क्स, मीडिया साइटों, और ब्लॉग्स से फ्री-टू-वॉच आॅनलाइन वीडियोज का संकलन करता है और फिर एक विशिष्ट यूजर वीडियो फीड का निर्माण करता है। पेटेंट पेंडिंग टेक्नोलॉजी पर आधारित एआई, फ्लिक्सट्री को अपने उपयोक्ताओं के लिए असरदार ढंग से अनुभव का निर्माण कर उसे पर्सनलाइज करने की अनुमति देता है।
 
सभी क्षेत्रों में डिजिटल भारत का भविष्य
सौरव गांगुली ने कहा कि सभी क्षेत्रों में डिजिटल भारत का भविष्य है। देश के डिजिटल इंडिया विजन के मद्देनजर, मैंने फ्लिक्सट्री में निवेश करने का फैसला किया, क्योंकि वे खोजपरक आधुनिकतम तकनीक में अग्रणी हैं और इसके संस्थापक अपना विजन पूरा करने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि, अलग-अलग यूजर्स का जुनून भी अलग-अलग होता है। फ्लिक्सट्री यूजर्स को उनके जुनून का अनुसरण करने और अपनी पर्सनल वीडियो मैगजीन का निर्माण करने में मदद करता है। इस मॉडल में वीडियोज देखने के तरीके में बदलाव लाने का काफी सामर्थ्य है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »