29 Mar 2024, 14:48:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भोपाल में मेट्रो के रास्ते की सबसे बड़ी अड़चन दूर, ईआईवी देगी पैसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2017 11:16AM | Updated Date: Jul 13 2017 11:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल परियोजना का रास्ता अब एक दम साफ होता नजर आ रहा है। इस परियोजना में आने वाला खर्च यूरोपियन इंवेस्टमेंट बैंक (ईआईवी) देगी। बैंक के उच्च अधिकारियों की समिति ने इसे मंजूरी दे दी है। 
 
 दरअसल इस परियोजना को साकार रूप देने के लिए मप्र नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा ईआईवी को सर्वे के लिए आमंत्रित किया गया था। जिस पर 5-6 अप्रैल 2017 को ईवीआई की टीम ने भोपाल आकर मौके का निरीक्षण किया था। इस टीम में मिस सुनीता लख्खू करंट मैनेजर एवं पियर वाइकर्स प्रमुख एवं अर्थशास्त्री प्रोजेक्ट डायरेक्टर शामिल थे। 
 
 एमपीएमआसीएल के डायरेक्टर टेक्निकल जितेन्द्र दुबे ने बताया कि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के एक प्रस्ताव पर ईआईवी की टीम ने भोपाल की मेट्रो रेल परियोजना का जायजा लिया था। ईआईवी के अधिकारी भी मेट्रो रेल परियोजना में पैसा खर्च करने के लिए सहमत हैं। अब इस परियोजना में कोई आर्थिक रूकावट नहीं आएगी।
 
उन्होंने बताया कि टीम ने मेट्रो रेल परियोजना के प्रस्तावित दोनों कारिडोर लाईन नं. 2 करोंद से एम्स एवं लाईन नं. 5 भदभदा से रत्नागिरी तिराहा का भ्रमण किया था। इस दौरान टीम ने इस रूट को न केवल सही पाया बल्कि परियोजना में पैसा लगाया जाना भी उचित समझा है। 
 
अब नवंबर में फिर आएगी टीम
ईआईवी द्वारा बताया गया है कि ईआईवी की मैनेजमेंट कमेटी द्वारा भोपाल मेट्रो रेल योजना के प्रथम चरण के एप्रिसियल के लिए नवंबर 2017 में टीम आएगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »