20 Apr 2024, 05:07:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आरबीआई को नौ माह बाद भी नहीं पता कितने नोट हुए जमा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2017 9:56AM | Updated Date: Jul 13 2017 9:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सरकार ने 8 नवंबर 2016 को देशभर में 500 और 1000 के पुराने नोटों को बंद कर दिया था। तब से लेकर के आज तक आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल को यह नहीं पता है कि कितने पुराने नोट अभी तक जमा हुए हैं। संसदीय समिति के समक्ष पेश हुए पटेल ने इस तरह की कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया है।
 
नोटबंदी को हुए नौ महीने से अधिक का समय बीत चुका है। पटेल बुधवार को संसदीय समिति के सामने पेश हुए। जहां उन्हें नोटबंदी सहित कई अन्य मुद्दों पर जानकारी देनी थी। पटेल ने बड़े एनपीए अकाउंट्स के बारे में भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। 
 
नोटों की गितनी जारी 
संसदीय पैनल पटेल से यह जानकारी चाहता है कि नोटबंदी के बाद कितने पुराने नोट बैंकों में जमा कराए। नोटबंदी से उबरने यानी पुनर्मुद्रीकरण के दौरान जो प्रकिया इस्तेमाल में लाई गई, उसकी बारीकियां क्या रहीं। पटेल ने बताया नोटबंदी के बाद 500 और 1000 रुपए के कितने नोट बैंकों में जमा हुए हैं, इसकी गिनती जारी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »