23 Apr 2024, 17:38:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वॉरेन बफेट सबसे बड़े दानी 20,450 करोड़ रूपए किए दान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2017 7:07PM | Updated Date: Jul 12 2017 7:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्‍यूयॉर्क। अपनी संपत्ति दान करने के पिछले सारे रिकॉर्ड टूट चुके है चेयरमैन वॉरेन बफेट ने 20,450 करोड़ रूपए से ज्‍यादा की एक दिन में दान करके रिकॉर्ड बना दिया है। वॉरेन बफेट ने इस राशि का बड़ा हिस्‍सा बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन और चार फैमिली चैरिटी को दान दे दिया वह माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन बिल गेट्स करीबी मित्र है। अमेरिकी व्‍यवसायी वॉरेन बफेट भारत के भी बड़े प्रशंसक है। वह ब्रेन पावर को भारत के अच्‍छे भविष्‍य की वजह मानते है।
 
उनके अनुसार 'ब्रेन पावर' के बफेट भारत एक बहुत बड़ा मार्केट बताते हुए कहते हैं कि इसकी कोई अनदेखी नहीं कर सकता। वॉरेन बफेट की कंपनी बर्कशायर के लिए सबसे ज्यादा पैसा वाला भी एक भारतीय है। खुद बफेट इस बात को कह चुके है कि एक शेयरहोल्डर्स के तौर पर किसी ने भी अजित जैन से ज्यादा पैसा नहीं कमाया। अजित जैन को बफे के करीबियों में गिना जाता है और वह रीइन्श्योरेंस एक्जीक्यूटिव है। 
 
86 वर्षीय बफेट ने वर्ष 2006 से अब तक 1.78 लाख करोड़ रूपए दान दे चुके हैं। इनमें गेट्स फाउंडेशन को करीब 1.41 लाख करोड़ दिया है। अपनी संपत्ति का 40 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा दान में देने के बावजूद बफेट के पास बर्कशायर का 17 प्रतिशत हिस्सा है। फैब्‍स मैगजीन के मुताबिक बफेट दुनिया के चौथे सबसे अमीर है। बफेट के अपनी संपत्ति दान में देने की घोषणा से पहले फोब्र्स ने उनकी कुल संपत्ति 4.92 लाख करोड़ रूपये आंकी थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »