20 Apr 2024, 12:57:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

खुशखबरी! अब SBI के छोटे ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगा चार्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2017 1:54PM | Updated Date: Jul 12 2017 1:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने नेट बैंकिंग इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को तोहफा दिया है। स्टेट बैंक के ग्राहकों को 1000 रुपए तक की ट्रांजैक्शन पर अब किसी तरह का आई.एम.पी.एस. चार्ज नहीं देना होगा। अब तक 1000 रुपए तक की आई.एम.पी.एस. ट्रांजैक्शन पर 5 रुपए का चार्ज लगता रहा है। अगर आप अभी तक ऑनलाइन ट्रांजेक्शन सिर्फ इसलिए नहीं करते थे कि IMPS पर चार्ज लगता है तो अब यह खत्म होने जा रहा है। 

क्या हैं IMPS चार्जेज

आई.एम.पी.एस. चार्जेज वह चार्जेज होते हैं जो तुरंत ट्रांजैक्शन की सेवा लेने पर वसूले जाते हैं। आम और पर 1000 रुपए की ट्रांजैक्शन टिकट बुकिंग और ऑनलाइन खरीदारी जैसी सेवाओं के लिए होती है, यानि इस 1000 रुपए तक की ट्रांजैक्शन में आने वाली सभी सेवाओं पर अब आई.एम.पी.एस. चार्जेज नहीं देने पड़ेंगे।

इन ट्रांजैक्शन पर लगेगा चार्ज

हालांकि बैंक ने 1000 रुपए से ऊपर की ट्रांजैक्शन पर लगने वाले आई.एम.पी.एस. चार्जेज में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। 1000 रुपए से 1 लाख रुपए तक की आई.एम.पी.एस. ट्रांजैक्शन पर 10 रुपए के साथ लागू होने वाला जी.एस.टी. वसूला जाएगा। साथ में 1 लाख रुपए से 2 लाख रुपए तक की आई.एम.पी.एस. ट्रांजैक्शन पर 15 रुपए के साथ जी.एस.टी. वसूल किया जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »