19 Apr 2024, 15:29:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एअर इंडिया को बेचने का ये ब्रेकअप प्लान बना रही है सरकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2017 4:01PM | Updated Date: Jul 9 2017 5:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। सरकार के स्वामित्व वाली एअर इंडिया के लिए अच्छे खरीदार प्राप्त करने के लिए सरकार ने अब इसके स्टेक्स को अलग-अलग भागों में बेचने का फैसला किया है। एअर इंडिया के लिए संभावित खरीददारों को आकर्षित करने के लिए इसे हिस्‍सों में बेचा जा सकता है। सरकार एअर इंडिया को हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए इस पर विचार कर रही है।

अधिकारियों के मुताबिक एअर इंडिया को बेचने की ये प्रक्रिया अगले साल से शुरू हो सकती है। क्‍योंकि पीएम मोदी अपना कार्यकाल पूरा होने तक ही इस प्रक्रिया को पूरा करना चाहते हैं। पिछले महीने ही नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने एअर इंडिया में विनिवेश को मंजूरी दी थी। बता दें कि केंद्र सरकार ने पिछले कई सालों में एअर इंडिया के रख-रखाव में अरबों डॉलर खर्च किए हैं।
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में पांच मंत्रियों की एक समिति की पहली बैठक शीघ्र ही बुलाई जाएगी। खबर ये भी है कि इसे बेचने की प्रक्रिया भी जल्द ही शुरु की जाएगी। फिलहाल एअर इंडिया को खरीदने के लिए टाटा समूह और इंडिगो दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »