24 Apr 2024, 06:15:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

चांदी सवा साल और सोना सात सप्ताह के सबसे निचले स्तर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2017 5:22PM | Updated Date: Jul 8 2017 5:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में सप्ताहांत की बड़ी गिरावट का असर दिल्ली सर्राफा बाजार पर दिखा जहां सोना 250 रूपये लुढ़ककर साढ़े सात सप्ताह से अधिक के निचले स्तर 28,900 रूपये प्रति दस ग्राम पर और चाँदी 800 रूपये की बड़ी गिरावट के साथ सवा साल के निचले स्तर 37,400 रूपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले साल सोने पर उत्पाद शुल्क लगाने के विरोध में देश भर के सर्राफा कारोबारियों की 42 दिन की हड़ताल के बाद से यह पहला मौका है जब चाँदी 38 हजार से नीचे उतरी है। कारोबारियों ने हड़ताल की थी। हड़ताल से पहले 36,800 रूपये पर रही चाँदी हड़ताल टूटने के बाद 38,200 रूपये प्रति किलोग्राम पर खुली और पहली बार 38 हजार से नीचे उतरी है।दोनों कीमती धातुओं में गिरावट का मुख्य कारण विदेशी बाजारों में सप्ताहांत पर इनका टूटना रहा है।
 
भारतीय बाजार बंद होने के बाद विदेशों में सोने-चाँदी पर दबाव और बढ़ गया। सोना अंतत: एक प्रतिशत और चाँदी करीब तीन प्रतिशत की गिरावट में बंद हुई। सोना हाजिर 12 डॉलर टूटकर 1,224.75 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 11.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1,211.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्‍लेषकों ने बताया कि अमेरिका में जारी रोजगार आँकड़े उम्मीद से कहीं मजबूत रहने से सोने पर दबाव रहा। अमेरिका में दो लाख 22 हजार नए रोजगार मिले। इससे अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत मिलते हैं। इस कारण ब्याज नहीं देने वाली पीली धातु के भाव फिसल गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 0.46 डॉलर की बड़ी गिरावट के साथ 15.57 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »