20 Apr 2024, 07:06:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अमेजन ने किया 1,680 करोड़ रूपए का निवेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2017 5:22PM | Updated Date: Jul 6 2017 5:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन ने अपनी भारतीय इकाई में 1,680 करोड़ रूपए का और निवेश किया है। कंपनी यहां तेजी से बढ़ रहे ई-वाणिज्य बाजार में अपना परिचालन मजबूत करना चाहती है। यह कोष भारतीय बाजार में अमेजन की 5 अरब डाॅलर की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। इससे ई-वाणिज्य कंपनी को बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी जो स्थानीय प्रतिद्वंद्वी कंपनी फ्लिपकार्ट के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना कर रही है।
 
कारपोरेट कार्य मंत्रालय को दी सूचना के अनुसार अमेजन सेलर सर्विसेज (अमेजन इंडिया) ने पिछले महीने कोष प्राप्त किया। अमेजन इंडिया के प्रवक्ता ने ई-मेल के जरिए दिए जवाब में कहा- हम दीर्घकालीन नजरिए के साथ भारत में इंटरनेट के जरिए कारोबार को आगे बढ़ाने को लेकर प्रतिबद्ध हैं और पूरी व्यवस्था के विकास के लिए जरूरी प्रौद्योगिकी तथा ढांचागत सुविधा में निवेश किया जाएगा। पिछले वर्ष जून में अमेरिकी कंपनी ने भारत में तीन अरब डालर के निवेश की बात कही थी। यह पूर्व में कंपनी की दो अरब डाॅलर निवेश की घोषणा के अलावा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »