19 Apr 2024, 15:26:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

उद्योगपति साइरस मिस्त्री के खिलाफ 500 करोड़ रुपए का मानहानि केस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2017 9:55AM | Updated Date: Jul 6 2017 9:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई की एक कोर्ट ने टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी वेंकटरमन रामचंद्रन की ओर से दायर 500 करोड़ रुपए की आपराधिक मानहानि केस को सुनवाई के लिए मंजूर कर लिया। अब उद्योगपति साइरस पी. मिस्त्री, अन्य और साइरस इनवेस्टमेंट्स एंड स्टर्लिंग इन्वेस्टमेंट के अन्य डायरेक्टर्स के खिलाफ मानहानि का केस चलेगा। कोर्ट ने आरोपियों को 24 अगस्त को पेश होने का आदेश दिया है। उन्हें कोर्ट में उपस्थित होकर जमानत के लिए अर्जी देनी होगी। वेंकटरमन ने मानहानि के लिए 500 करोड़ रुपए और माफी की मांग की है। वेंकटरमन के मुताबिक साइरस ने उन पर 22 करोड़ की लेनदेन में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। जो बेबुनियाद था, साथ ही नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल में चल रहे केस के दौरान भी साइरस ने कई झूठे आरोप लगाए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »