20 Apr 2024, 15:36:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जल्‍द जारी होगा 200 रुपए का नया नोट, RBI ने दिए छपाई के आदेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2017 4:03PM | Updated Date: Jul 4 2017 11:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही 200 रुपए के नोट जारी करने वाला है। आरबीआई ने इन नोटों की छपाई के आदेश दे दिए हैं। इससे लोगों को पैसे के लेन-देन में सहायता मिलेगी। 200 रुपए का नोट कैसा होगा और इसमें किस तरह के सिक्‍युरिटी फीचर होंगे, इसको लेकर रिजर्व बैंक की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि इस 200 रुपए के नोट की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 
 
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने कुछ हफ्तों पहले ही इसकी छपाई के ऑर्डर दिए हैं। इन नोटों की छपाई सरकार की देखरेख में की जा रही है। यह कदम ट्रांजैक्शंस को आसान बनाने के लिए उठाया गया है। इसके साथ ही नोट के सिक्युरिटी फीचर्स की टेस्टिंग भी की जा रही है। आरबीआई ने वित्त विभाग से सलाह लेने के बाद 200 के नोट छापने का फैसला मार्च में लिया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »