20 Apr 2024, 14:47:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना हुआ सस्ता, चांदी की ऊंची छलांग - जानें आज के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2017 4:44PM | Updated Date: Jul 3 2017 4:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु के कमजोर पड़ने से बने दबाव और डॉलर के मुकाबले रुपए के टूटने से मिले समर्थन के बीच सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 10 रुपए फिसलकर 29 हजार 400 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया जबकि औद्योगिक मांग आने से चांदी 600 रुपए चमककर तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर 39 हजार 600 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।   
 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आज सोने पर दबाव रहा। सोना हाजिर 4.80 डॉलर टूटकर 1,236.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 6.70 डॉलर लुढ़ककर 1,235.6 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि डॉलर के संभलने और कच्चे तेल में लौटी मजबूती से पीली धातु पर दबाव पड़ा है। साथ ही शेयर बाजारों में रौनक आने से भी सोना कमजोर हुआ है। कच्चा तेल और शेयर बाजार के साथ सोने का व्युत्क्रमानुपाति संबंध है। यानी आम तौर पर एक में तेजी आती है तो दूसरा कमजोर होता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »