29 Mar 2024, 16:11:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

फ्लाइट में AC खराब, ऑक्सीजन मास्क का सहारा लेना पड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2017 2:40PM | Updated Date: Jul 3 2017 2:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। एअर इंडिया की फ्लाइट में एक बार फिर बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। रविवार को एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-880 ने एसी खराब होने बावजूद उड़ान भरी और यात्रियों को ऑक्सीजन मास्क का सहारा लेना पड़ा, लेकिन बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन सप्लाई भी ठीक से काम नहीं कर रही थी। ऑक्सीजन की कमी के चलते कुछ यात्रियों की तबीयत बिगड़ने लगी। यात्रियों ने बताया कि उड़ान भरने से पहले ही विमान में एसी काम नहीं कर रहा था।

इसकी शिकायत करने पर स्टाफ की ओर से कहा गया कि उड़ान भरते ही एसी ठीक से काम करना शुरू कर देगा। उसके बाद फ्लाइट के उड़ते ही विमान में सवार यात्रियों की हालत गर्मी के कारण खराब होने लगी, खुद को गर्मी से राहत देने और दम घुटने से बचने के लिए मुसाफिरों ने अखबार की मदद से अपने ऊपर हवा करना शुरू कर दिया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »