26 Apr 2024, 04:37:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मुकेश अंबानी का पड़ोसी बना यह बिजनेसमैन, खरीदा 125 करोड़ रु. का घर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2017 1:53PM | Updated Date: Jul 3 2017 2:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी के पड़ोस में 125 करोड़ का घर खरीदकर बिजनेसमैन देवेन मेहता इन दिनों सुर्खियों आ गए हैं। देवेन ने मुकेश अंबानी के एंटीलिया टावर के पास में लग्जरी रेजिडेंशियल टावर में दो फ्लोर 125 करोड़ में खरीदे हैं।
 
इस बिजनेसमैन का नाम देवेन मेहता है। देवेन मेहता ने मुकेश अंबानी के आलीशन बंगले एंटीलिया के बराबर में अल्टामाउंट रोड स्थित लोढ़ा अल्टामाउंट के लग्जरी रेसिडेंशियल टाॅवर में दो फ्लोर लिए हैं। इन दो फ्लोर की कीमत 125 करोड़ रुपए बताई जा रही है। 
 
इस टाॅवर में 40 मंजिल हैं। देवेन मेहता स्मार्ट कार्ड आईटी सोल्यूशन लिमिटिड के मैनेजिंग डायरेक्टर और चेयरमैन हैं। देवेन मेहता द्वारा लिए गए इन आलीशान फ्लोर के सौदे की पुष्टि प्रभादेवी प्रोपर्टी रजिस्ट्रेशन ऑफिस द्वारा की जा चुकी है।
 
मुंबई के बिजनसमेन देवेन मेहता स्मार्ट कार्ड आईटी सलूशंज लि. के चेयरमेन और एमडी हैं। प्रभादेवी प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन ऑफिस ने इस डील की पुष्टि की। इस डील की खबर थोड़ा हैरान करनेवाली है क्योंकि एक तरफ पूरे शहर के कई लो प्रोफाइल बिजनसमेन बड़े कॉर्पोरेट घरानों से परेशान हैं क्योंकि उन्होंने बैंकों का लोन नहीं चुकाया है। कुछ अति धनाढ्य लोग (एचएनआईज) जिन्होंने इस टावर में प्रॉपर्टी खरीदी है, उनमें श्रीकृषण और अजय जिंदल हैं। जिंदल ड्रग्स के प्रमोटर ने करीब 225 करोड़ रुपए में तीन फ्लोर का पेंटहाउस खरीदा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »