28 Mar 2024, 16:08:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रेलवे यात्रियों के लिए बुरी खबर, महंगा होगा रेल किराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2017 2:30PM | Updated Date: Jun 30 2017 2:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। एक जुलाई से देशभर में जीएसटी लागू होने से एसी और वीआईपी क्लास का रेल किराया भी बढ़ेगा। एक जुलाई के बाद अब सफर करनेवाले यात्रियों पर यह लागू होगा। जानकारी के मुताबिक जीएसटी (गुड्स एंड सर्विस टैक्स) लागू होने से सर्विस टैक्स में वृद्धि होगी। फिलहाल यह 4.5 फीसदी सर्विस टैक्स ली जाती है।
 
लेकिन एक जुलाई के बाद यह 5.0 फीसदी होगी। इससे फर्स्ट एसी और सेकेन्ड एसी के किराए में वृद्धि हो सकती है। मौजूदा समय में राजधानी एक्सप्रेस में रांची से दिल्ली का किराया (बोकारो होकर जानेवाली) 4565 रुपए है। इसमें 183 रुपए सर्विस टैक्स शामिल है। जबकि सेकेन्ड एसी में इसी रूट की राजधानी में सर्विस टैक्स 107 रुपए वसली जा सकती है। एक जुलाई से सर्विस टैक्स में वृद्धि होने पर करीब 14 रुपए की वृद्धि हो जाएगी। इसी अनुपात में सेकेन्ड एसी का किराया भी पांच रुपए बढ़ सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »