26 Apr 2024, 04:45:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जीएसटी को लेकर मुंबई में आज जल्‍दी बंद हो जाएंगे होटल, देर तक खुली रहेंगी दुकानें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2017 11:45AM | Updated Date: Jun 30 2017 11:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई/ नई दिल्ली। अपनी नाइट लाइफ के लिए मशहूर मुंबई में आज होटल और रेस्टोरेंट जल्दी बंद हो जाएंगे। देश में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को 1 जुलाई से लागू किया जाएगा। इसके चलते वस्‍तुओं और सेवाओं की दर बदल जाएगी। इसलिए अपने बिलिंग सॉफ्टवेयर को अपडेट करने के लिए होटल और रेस्टोरेंट मालिक शुक्रवार की रात 11:30 बजे अपना कारोबार बंद कर देंगे।

भोजन होगा महंगा
जीएसटी लागू हो जाने के बाद होटल में भोजन महंगा हो जाएगा। एसी रेस्टोरेंट में 18% और नॉन एसी रेस्टोरेंट में 12% जीएसटी लगेगा। शराब पर जीएसटी न होने के कारण ग्राहकों को भोजन और शराब के लिए दो अलग-अलग बिल देने पड़ेंगे।
 
फ्राइडे नाइट धंधे का दिन
मुंबई में होटल और रेस्टोरेंट के लिए शुक्रवार की रात धंधे की रात होती है, लेकिन होटल और रेस्टोरेंट कारोबारी सॉफ्टवेयर अपडेट के चक्कर में शुक्रवार को 11:30 बजे के बाद धंधा नहीं करेंगे। इससे कारोबार को करोड़ों रुपए की चपत लगेगी।
 
रिटेल में आॅफर्स की बहार
जीएसटी इफेक्ट से जहां होटल और रेस्टोरेंट जल्दी बंद हो जाएंगे, वहीं अपना स्टॉक खत्म करने के लिए अधिकतर रिटेल दुकानें देर रात तक खुली रहेंगी। फ्यूचर ग्रुप का बिग बाजार 30 जून की आधी रात से 22 प्रतिशत तक की छूट के साथ सेल शुरू करने जा रहा है। अमेजॉन भी 40 से 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट आॅफर कर रही है। इसी तरह रिटेल मार्केट में ग्राहकों को कई तरह के आॅफर दिए जा रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »