25 Apr 2024, 19:20:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्‍ली। ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी (ओईडी) में हर तीन महीने में जीवनशैली और समसामयिक विषयों से लेकर शिक्षा जगत तक के नये-नये शब्दों को शामिल किया जाता है। इस बार ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में 600 से ज्यादा नये शब्दों को जोड़ा गया है। इन नए शब्दों में रोजमर्रा के भारतीय भोजन में शामिल चना और चना दाल को शामिल किया गया है।
 
आपको बता दें कि इस बार OED में टेनिस से जुड़े कुछ शब्द भी शामिल किए गए हैं। इनमें से खास है 'फोर्स्ड एरर' (Forced Error) और बेगेल (Bagel), इसके अलावा वॉक (woke) और पोस्ट ट्रूथ (post-truth) को भी डिक्शनरी में जगह मिली है। 2016 में OED में 'पोस्ट ट्रुथ' को वर्ड ऑफ द ईयर डिक्लेयर किया था। पोस्ट ट्रुथ का मतलब सामाजिक भेदभाव और अन्याय को लेकर सतर्क रहना होता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »