25 Apr 2024, 23:29:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

खुशखबरी - चार दिन बाद देश में आ रही एक लाख नौकरियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2017 4:35PM | Updated Date: Jun 26 2017 4:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में एक जुलाई से जीएसटी लागू होने वाला है। केंद्र सरकार ने इसकी तैयारी कर ली है। सभी लोगों का कहना है इससे महंगाई बढेगी लेकिन इससे इतर केंद्रीय मंत्रियों का कहना है इससे डरने की कोई बात नहीं है। वहीं यह भी पता चला है कि जीएसटी से एक लाख नई नौकरियां मिलने वाली हैं। जो खुशी की बात है।
 
एक जुलाई से लागू होने जा रही GST व्यवस्था से औपचारिक रोजगार क्षेत्र को 10-13 फीसदी की वार्षिक वृद्धि हासिल करने में मदद मिलने की संभावना है। इससे अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में पेशेवरों की मांग बढ़ सकते हैं। जीएसटी के लागू होने से सभी चीजें आसानी से उपलब्‍ध होंगी। वहीं असंगठित क्षेत्र में काम करना बहुत कम आकर्षक हो जाएगा तथा देश और अधिक औपचारिककरण की और बढ़ेगा। चक्रवर्ती ने कहा कि हम GST की बुनियाद पर औपचारिक क्षेत्र में 10-13 फीसद की वार्षिक वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं।
 
एक जानी मानी सर्च कंपनी के प्रबंध निदेशक ने कहा कि अनुमान के तौर पर ऐसा जान पड़ता है कि GSTके लागू होने की तारीख से पहली तिमाही में तत्काल एक लाख से अधिक नौकरियां पैदा होंगी तथा अतिरिक्त 50,000-60,000 नौकरियां GST से जुड़ी विशिष्ट गतिविधियों के लिए पैदा होंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »