29 Mar 2024, 18:10:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने के भाव बढ़े - चांदी 275 रुपए चढ़ी, जानें आज के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2017 5:18PM | Updated Date: Jun 25 2017 5:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर से मिले सकारात्मक संकेतों से बीते सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 55 रुपए चढ़कर 29225 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया और चांदी 275 रुपए की चमक के साथ 39075 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। समीक्षाधीन अवधि में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं तेजी दर्ज की गई है। 
 
लंदन में सोना हाजिर सोमवार को 1250.75 डॉलर प्रति औंस पर था जो साप्ताहांत पर 6.05 डॉलर की बढ़त लेकर 1256.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इसी तरह से अमेरिकी सोना वायदा सप्ताह के प्रारंभ में 1252.2 डॉलर प्रति औंस पर था जो शुक्रवार को कारोबार बंद होने पर 5.50 डॉलर की बढ़त के साथ 1257.7 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इसी तरह से चांदी के बाजार में तेजी देखी गई। सोमवार को यह 16.65 डॉलर प्रति औंस पर थी जो शुक्रवार को मामूली बढ़त लेकर 16.74 डॉलर प्रति औंस पर रही।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »