25 Apr 2024, 07:16:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

व्यापारियों की मदद के लिए, देशभर में खुलेंगे 100 GST क्लीनिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2017 10:06AM | Updated Date: Jun 25 2017 10:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। छोटे व्यापारियों का संगठन कैट देशभर में 100 जीएसटी क्लीनिकों का आयोजन करेगा। यह एक जुलाई से लागू होने वाली नई अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था माल एवं सेवाकर को अपनाने में व्यापारियों की मदद करेगा।

कैट ने एक बयान में कहा कि वह एचडीएफसी बैंक, टैली सॉल्युशंस और मास्टरकार्ड के साथ मिलकर काम कर रहा है। उसका प्रयास करीब छह करोड़ व्यापारियों तक पहुंच बनाना है। संगठन ने कहा कि एक जुलाई से इसका पहला चरण शुरू होगा। व्यापारी समुदाय को नई व्यवस्था को आसानी से अपनाने में मदद करेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »