16 Apr 2024, 16:41:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने-चांदी के भाव में भारी तेजी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2017 5:27PM | Updated Date: Jun 23 2017 5:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के कारण आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 90 रुपए चमककर एक सप्ताह से ज्यादा के उच्चतम स्तर 29,190 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 50 रुपए की छलांग लगाकर 39,050 रुएये प्रति किलोग्राम पर रही।
 
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोना हाजिर 4.95 डॉलर चढ़कर 1,256.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 8.3 डॉलर की बढ़त के साथ 1,257.7 प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि डॉलर के कमजोर पड़ने और निवेशकों के जोखिम से बचने के प्रयास के कारण सोने को बल मिला है। 
 
डॉलर के टूटने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात सस्ता हो जाता है। इससे मांग बढ़ती है और पीली धातु को मजबूती मिलती है। साथ ही अमेरिका, ब्रिटेन और उत्तर कोरिया को लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बनी परिस्थितियों के कारण भी निवेशक धातु में सुरक्षित निवेश कर रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चांदी हाजिर 0.17 डॉलर फिसलकर 16.74 डॉलर प्रति औंस पर रही। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »