29 Mar 2024, 14:51:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रिलायंस 4 साल के बाद फिर बनी देश की सबसे बड़ी कंपनी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2017 1:26PM | Updated Date: Jun 23 2017 1:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज देश में व्यवसाय जगत की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। इसका कारण रिलायंस जियो की सक्‍सेस को बताया जा रहा है। रिलायंस को यह खिताब मार्केट कैप के हिसाब से मिला है। बता दें कि सोमवार को रिलायंस का स्‍टॉक एक फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी पर बंद हुआ। 
 
कंपनी का मार्केट बढ़कर 4.62 लाख करोड़ के पार हो गया है। वही दूसरे स्‍थान पर टीसीएस कंपनी है सोमवार को उसका स्‍टॉक 0.8 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ है। टीसीएस का मार्केट कैप 4.59 लाख करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंच गया है। यदि पिछले दो कारोबार की बात करे तो रिलांयस ने टीसीएक को पीछे छोड़ दिया था। पर हर बार मार्केट कि क्लोजिंग तक टीसीएस नंबर वन आ जाती थी।
 
चार साल के बाद कारोबार खत्‍म होने पर रिलायंस नंबर एक का ख़िताब हासिल करने में कामयाब हो गई है। 4 वर्ष के बाद कारोबार खत्म होने पर रिलायंस इंडस्ट्रीज नंबर एक का ख़िताब हासिल करने में कामयाब हो गई। मार्केट कैप के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे बडी कंपनी बन गई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »