29 Mar 2024, 06:37:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना चाँदी में भारी गिरावट, जानें आज के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2017 9:55PM | Updated Date: Jun 16 2017 9:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं पर बने दबाव के बीच डॉलर के मुकाबले रुपए के टूटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 29,165 रुपए प्रति दस ग्राम और चाँदी 39,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। एशियाई बाजारों के कारोबार के दौरान सोने में गिरावट दर्ज की गई थी और सोना हाजिर तीन सप्ताह के निचले स्तर 1252.05 डॉलर प्रति औंस तक उतर गया था।

हालाँकि, यूरोप में बाजार खुलने के बाद बाद यह कुछ वापसी करने में कामयाब रहा और 0.30 डॉलर की बढ़त के साथ 1,254.75 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद गत दो दिन इसमें गिरावट देखी गई थी। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.9 डॉलर प्रति औंस की तेजी के साथ 1,256.5 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

चाँदी हाजिर 0.8 डॉलर चमककर 16.80 डॉलर प्रति औंस बोली गई। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि के फैसले के बाद से डॉलर लगातार मजबूत हुआ है जिससे पीली धातु पर दबाव पड़ा है। डॉलर के चढ़ने से अन्य मुद्रा वाले देशों के लिए सोने का आयात महँगा हो जाता है जिससे माँग घटने से इसकी कीमतों में नरमी आती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »