23 Apr 2024, 19:02:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

RBI ने जारी किया 500 रूपए का का नया नोट, यह होगी खास बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2017 2:09PM | Updated Date: Jun 13 2017 2:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने मंगलवार को 500 रूपए का नया नोट जारी किया है। यह नोट A सीरीज के साथ आएंगे। हालांकि नए नोट आने के बाद भी नोटबंदी के बाद जारी हुए 500 के नोट चलन में रहेंगे। 
 
500 रुपए के नए नोट में इनसेट में अंग्रेजी का पहला अक्षर ए (A) अंकित है। अक्षर ए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर डॉ. उर्जित पटेल के हस्ताक्षर वाले दोनों नंबर पैनलों पर नजर आएगा। नोट के पीछे छपाई का वर्ष 2017 लिखा हुआ धारक को नजर आएगा। 
 
नोट के बाकी फीचर की बात करें तो 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी के ऐलान के बाद आए नये नोटों की तरह ही यह हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के ट्विटर हैंडल पर भी इसकी जानकारी दी गई है जिसमें में कहा गया है, 'इनसेट में 'A' लिखे 500 रुपए के बैंकनोट्स जारी। यह नोट 2017 के प्रिंट ईयर के साथ आएंगे। बता दें कि सबसे पहला 500 रुपए का नया नोट पिछले साल नोटबंदी के बाद जारी हुआ था जो E सीरीज का था।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »