20 Apr 2024, 10:22:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

2020 तक 400 अरब डॉलर का हो सकता है भारतीय इलेक्ट्रॉनिक बाजार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2017 12:21PM | Updated Date: Jun 13 2017 12:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मोबाइल फोन, कंप्यूटर और अत्याधुनिक टेलीविजन सेट की मांग करने वाले मध्यम आय वर्ग की तेजी से बढ़ती आबादी की बदौलत 2020 तक देश के इलेक्ट्रॉनिक बाजार के 400 अरब डॉलर तक पहुंचने की संभावना है। उद्योग संगठन एसोचैम और एनईसी टेक्नोलॉजी के जारी संयुक्त अध्ययन के मुताबिक भारत में इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की मांग में 41 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से इजाफा होने से देश का इलेक्ट्रॉनिक बाजार अगले तीन साल में 400 अरब डॉलर के जादुई आंकड़े को छू लेगा। इसी तरह 27 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से तेजी से बढ़ रहा घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन भी 2020 तक 104 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »