19 Apr 2024, 20:21:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

PHOTOS : अब शाही अंदाल में कीजिए भारत की सैर, किराया होगा 17 लाख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2017 12:03PM | Updated Date: Jun 12 2017 12:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
  • 11
  • 13
  • 14
  • 15
  • 16
नई दिल्‍ली। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरर्पोरेशन ने दक्षिण भारत का अलग स्‍वरूप पेश करने के लिए 'सदर्न ज्‍वेल्‍स' नाम से नई महाराजा ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। यात्रा की अवधि 8 दिनों की होगी। यह लग्जरी ट्रेन 1 जुलाई को त्रिवेंद्रम से शुरू होगी और 8 जुलाई को मुंबई में यात्रा समाप्त करेगी। ट्रेन में कुल 23 डिब्बे होंगे और इसमें एक बार में कुल 88 यात्री सफर कर सकते हैं। आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण इस ट्रेन में बड़ा कैबिन साइज, दो बार लाइंज और दो रेस्तरां आदि की सुविधा मौजूद है।

किराया 17 लाख तक
ट्रेन में डीलक्स केबिन का किराया वयस्कों के लिए 5 लाख और एक सीट के लिए 3.7 लाख होगा। जूनियर सुइट का किराया वयस्कों के लिए 7 लाख और एक सीट के लिए 6.5 लाख होगा। जबकि एक वयस्क और एक सीट के लिए सुइट का किराया 10 लाख होगा। वहीं  प्रेसिडेंशियल सुइट का किराया करीब 17 लाख रुपए होगा।

प्रतिदिन के हिसाब से भी कर सकते है यात्रा 
ट्रेन में प्रतिदिन के हिसाब से भी यात्रा की जा सकती हैं। डबल शेयरिंग वाली एक सीट का किराया 33,250 रुपये जबकि सिंगल सीट का किराया 53,200 रुपये है। किराये के अलावा टैक्स अतिरिक्त लगेगा।
 
मैसूर,गोवा की सैर
अपनी आठ दिन की यात्रा के दौरान 'सदर्न ज्‍वेल्‍स' चेट्टीनाड,महाबलीपुरम,मैसूर, हम्पी और गोवा आदि जगहों की सैर करवाएगी। 
 
ये लक्‍ज़री रेल भी करवा रही है भारत दर्शन
भारत के गौरवशाली इतिहास का नजदीक से परिचय और मुख्‍य दर्शनीय स्‍थानों की शाही अंदाज़ में सैर करवाने के लिए देश में और भी ट्रेन मौजूद है। रॉयल राजस्‍थान ऑन व्‍हील्‍स, पैलेस ऑन व्‍हील्‍स, द डेक्‍कन ओडिसी, गोल्‍डन चैरियट,रॉयल ओरियंट ट्रेन, फेयरी क्‍वीन एक्‍सप्रेस आदि आपको एक यादगार सफर पर ले जाती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »