25 Apr 2024, 14:12:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

SBI ने होम लोन पर ब्याज दरें घटाईं, सैलरी पाने वाली महिलाओं पर मेहरबान हुआ बैंक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2017 5:51PM | Updated Date: Jun 9 2017 5:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने होम लोन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। एसबीआई ने 75 लाख के ऊपर के लोन पर ब्याज दरों में छूट दी है। ये छूट 15 जून के बाद उपलब्ध होगी। खास बात ये है कि कामकाजी महिलाओं को भी ब्याज में छूट मिलेगी।

एसबीआई ने जानकारी दी है कि 15 जून से 75 लाख के ऊपर के होम लोन्स पर वो ब्याज दरें कम कर रहा है। इससे महानगरों में रहने वाले लोगों को खास फायदा होने की उम्मीद है।
 
बता दें कि एसबीआई ने पिछले महीने 30 लाख तक के होम लोन पर ब्याज दर में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की थी। इसके बाद यह दर 8.35 प्रतिशत हो गई है। वहीं 30 लाख के ऊपर के होम लोन पर ब्याज दर में 10 बेसिस प्वाइंट की कटौती की गई।
 
माना जा रहा है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने केंद्र सरकार की सबको आवास उपलब्ध कराने की योजना को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। होम लोन के मार्केट में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज दर सबसे कम है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »