25 Apr 2024, 12:44:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अब 16 जून से देशभर में हर रोज बदलेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2017 11:56AM | Updated Date: Jun 8 2017 4:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सोने-चांदी की तरह देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी रोज बदलेंगी। जानकारी के मुताबिक सरकारी तेल कंपनियों देशभर में 16 जून से रोजाना के आधार पर पेट्रोल-डीजल कीमतों की समीक्षा करेंगी ताकि वह अंतरराष्ट्रीय बाजार के मुताबिक हों। पैट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सूत्रों से यह जानकारी मिली है। 

गौरतलब है कि पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 5 शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की प्रतिदिन समीक्षा शुरू कर दी गई है। देश भर में डीजल की कीमतों की समीक्षा प्रतिदिन के आधार पर होने की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि भारत की तीन तेल कंपनियां इंडियन ऑयल कोरपोरेशन, भारत पैट्रोलियम तथा हिंदुस्तान कोरपोरेशन 15 दिन में तेल कीमतों की समीक्षा करते हैं। इसके आधार पर तेल की कीमतें तय की जाती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »