19 Apr 2024, 06:56:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

80 पायलटों की नियुक्ति करेगी एयर इंडिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2017 11:47AM | Updated Date: Jun 7 2017 11:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया अपने बड़े आकार के बोइंग बी 777 और बी787 विमानों के लिए 80 कनिष्ठ पायलटों की नियुक्ति करने जा रही है। इन फर्स्ट आॅफिसर्स या सह पायलटों की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इन कनिष्ठ पायलटों के अगले महीने से एयरलाइन से जुड़ने की उम्मीद है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

सूत्र ने बताया कि एयर इंडिया के पास फिलहाल 15 बी777 विमानों और 23 बी787 विमानों के लिए 170 पायलट हैं जबकि जरूरत करीब 370 सह पायलटों की है। इस साल जुलाई से अगले साल मार्च तक एयरलाइन को चार और बोइंग 787 और तीन बी777 विमानों की डिलीवरी मिलेगी। एयरलाइन मुख्य रूप बड़े मार्गोें पर इन विमानों का इस्तेमाल करती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »