20 Apr 2024, 15:33:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जल्द जारी होगा एक रूपए का नया नोट, जाने क्‍या है खास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2017 8:15PM | Updated Date: May 30 2017 8:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। लंबे समय के बाद एक रूपए का नया नोट जल्द ही चलन में दिखाई देगा। यह मुख्यत: गुलाबी और हरे रंग का होगा इसमें और भी रंग शामिल होंगे। रूपए के चिन्ह वाले इस एक रूपए के नोट की भारत सरकार ने छपाई शुरू कर दी है। वर्तमान में एक रूपए का सिक्का चलन में है। एक रूपए के नोट की छपाई 1994 में बंद कर दी गई थी जिसे 2015 में फिर से शुरू किया गया।

केन्द्रीय बैंक ने एक वक्तव्य में कहा है भारतीय रिजर्व बैंक एक रूपए का करेंसी नोट चलन में जल्द ही जारी करेगा। एक रूपए के नोट पर वित्त मंत्रालय में सचिव शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर होंगे। अन्य नोटों पर रिजर्व बैंक के गवर्नर के हस्ताक्षर होते हैं। नोट के पिछले हिस्से में वर्ष 2017 अंकित होगा। नोट का रंग अन्य रंगों के साथ गुलाबी और हरे रंग में मिश्रित रंग होगा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »