24 Apr 2024, 09:23:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

1 जून से बदल जाएंगे SBI बैंक के ये नियम, ग्राहकों को होगा नुकसान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2017 11:27AM | Updated Date: May 30 2017 11:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक आॅफ इंडिया (एसबीआई) अपने सर्विस चार्ज में फिर से बदलाव करने जा रहा है। सर्विस चार्ज से जुड़े नए नियम एसबीआई में 1 जून से प्रभावी हो जाएंगे। नए नियम के मुताबिक ग्राहकों को एसबीआई की कई सेवाओं के लिए ज्यादा पैसों का भुगतान करना पड़ सकता है।

नोट बदलने पर देना होगा चार्ज
कटे-फटे और गले हुए नोटों को बदलवाने के लिए एसबीआई आपसे 2 से लेकर 5 रुपए तक का शुल्क वसूलेगा। हालांकि यह शुल्क आपसे उस सूरत में वसूला जाएगा, जब आपकी ओर से बदलवाए जाने वाले नोटों की संख्या 20 से ज्यादा या फिर उनकी कीमत 5000 रुपए से अधिक होगी। यानी आप अगर इससे कम सीमा में नोट बदलवाएंगे तो बैंक आपसे कोई शुल्क नहीं वसूलेगा। 20 से ज्यादा नोट (कटे-फटे और गले हुए नोट) बदलवाने पर आपके हर अतिरिक्त (20 से ज्यादा) नोट पर 2 रुपए का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। इस पर सर्विस चार्ज भी लागू होगा। वहीं अगर बदले जाने वाले नोटों की कुल कीमत 5,000 रुपए से ज्यादा है तो भी आपको 2 से लेकर 5 रुपए तक का शुल्क देना होगा। इस पर सर्विस चार्ज भी लगाया जाएगा।
 
4 बार से ज्यादा कैश विदड्राल पर देना होगा शुल्क
बैंक अपने बेसिक सेविंग डिपॉजिट पर भी अकाउंट होल्डर के लिए सर्विस चार्ज के नियमों में बदलाव करने जा रहा है। इसमें फ्री कैश विद्ड्रॉअल लिमिट 4 ही रहेगी। इसमें एटीएम से किए गए ट्रांजेक्शन भी शामिल होंगे। अगर आप 4 बार से ज्यादा कैश विदड्रॉल करते हैं तो आपको प्रति ट्रांजैक्शन 20 रुपए देने होंगे। इस पर अलग से सर्विस चार्ज भी लिया जाएगा। एटीएम से एक्स्ट्रा ट्रांजेक्शन पर देने होंगे 10 रुपए नए नियमों के मुताबिक एस.बी.आई. के एटीएम से एक्स्ट्रा ट्रांजेक्शन पर 10 रुपए देने होंगे। अगर दूसरे बैंक के एटीएम से एक्स्ट्रा ट्रांजेक्शन करते हैं तो आपको इसके लिए हर ट्रांजेक्शन पर 20 रुपए का चार्ज देना होगा। इस पर सर्विस चार्ज भी लिया जाएगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »