20 Apr 2024, 20:46:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Other Business

जियो ने खोला नौकरी का पिटारा, 50 लाख लोगों को देगा रोजगार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2017 2:17PM | Updated Date: May 30 2017 7:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने जियो से संबंधित कई अहम ऐलान किए। उन्होंने बताया कि रिलायंस जियो की लॉचिंग के बाद से 50 लाख लोगों को रोजगार मिला है। लॉचिंग के समय रिलायंस जियो में 1.20 लाख लोगों को रोजगार देने का टारगेट रखा गया था। 
इसके अलावा रिलायंस जियो में नौकरी करने के भी मौके हैं। जियो ने अपनी वेबसाइट पर कई कैटेगिरी में 1400 से ज्यादा जॉब आॅफर किए हैं।
 
सेल्स एंड डिस्ट्रिब्यूशन, इंजीनियरिंग, फाइनेंस से लेकर अकाउंटिंग तक की कैटेगिरी शामिल हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि पहली बार रिलायंस जियो की ओर से नौकरी दी जा रही है, इससे पहले भी समय- समय पर वैकेंसी निकलती रही हैं। जियो.कॉम और करियर.जि यो.कॉम  पर जॉब के लिए एप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप को खुद को रजिस्टर करना होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »