29 Mar 2024, 11:15:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

फोर्ड घटाएगी अपने कर्मचारियों की संख्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2017 2:27PM | Updated Date: May 18 2017 2:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अपने मुनाफे को बढ़ाने और अपने शेयरों की गिरती कीमत को थामने के उद्देश्य से वाहन बनाने वाली कंपनी फोर्ड ने एशिया और उत्तर कोरिया में अपने 10 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला किया है।
 
सूत्रों के मुताबिक फोर्ड मोटर कंपनी की योजना एक अक्टूबर तक अपने वेतनभोगी कर्मचारियों की संख्या घटाने के लिए उन्हें समयपूर्व सेवानिवृत्ति लेने पर बेहतर इंसेटिव आॅफर करने की है। योजना के मुताबिक कंपनी घंटे के आधार पर काम करने वाले कर्मचारियों की छंटनी या अपना उत्पादन घटाने की नहीं है। अमेरिका में फोर्ड के लगभग 30,000 वेतनभोगी कर्मचारी हैं। 
 
लगातार सात साल की बढ़ोतरी के बाद अमेरिका में नए वाहनों की बिक्री में गिरावट के संकेत देखने पर कंपनी ने पहले ही इस बात की घोषणा की थी कि वह अपनी लागत में तीन अरब डॉलर की कमी लाएगी। फोर्ड ने छंटनी के संबंध में कोई भी टिप्पणी करने से इनकार किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »