20 Apr 2024, 10:57:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अब आसानी से सुधारें पेन और आधार कार्ड की गलतियां- आयकर विभाग ने दी ये खास सुविधा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2017 10:28AM | Updated Date: May 15 2017 10:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अगर आपके पैन कार्ड या आधार कार्ड में नाम और अन्य जानकारियों में गलतियां हैं तो आप उसे आसानी से सुधार सकते हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इसके लिए ऑनलाइन सुविधा शुरू की है। विभाग ने अपनी ई-फाइलिंग वेबसाइट पर आधार और पैन को जोड़ने के लिए एक लिंक दिया है, इसके अलावा दो और लिंक दिए गए हैं। इनमें से एक लिंक पैन डेटा में बदलाव और पैन के लिए एप्लीकेशन से संबंधित है। वहीं दूसरी लिंक की मदद से आधार डिटेल अपडेट किया जा सकता है। 
 
आधार अपडेट करने के लिए अपनी यूआईडी का इस्तेमाल कर यूजर आधार सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल पर लॉन ऑन कर सकते हैं। इसके बाद स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड कर अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं। अब तक करीब 1.22 करोड़ लोगों ने आधार को अपने पैन कार्ड से जोड़ लिया है। देश में 25 करोड़ पैन धारक हैं और करीबी 111 करोड़ लोगों को आधार जारी किया गया है। इस लिहाज से यह आंकड़ा काफी कम है। टैक्स डिपार्टमेंट के आंकड़ों के अनुसार सिर्फ छह करोड़ लोग आयकर रिटर्न फाइल करते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »