18 Apr 2024, 06:51:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आरबीआई कर रहा 40 डिफाल्टर्स की सूची तैयार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 9 2017 3:26PM | Updated Date: May 9 2017 3:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सरकार की ओर से ज्यादा अधिकार मिलने के बाद अब आरबीआई ने एनपीए से निपटने के लिए कार्यवाही तेज कर दी है। भारतीय रिजर्व बैंक अन्य बैंकों के साथ मिलकर 40 बड़े डिफॉल्टर्स की एक सूची तैयार कर रहा है। इससे पहले बीते शुक्रवार को सरकार ने एक अध्यादेश लाकर आरबीआई को इस संबंध में और अधिकार दे दिए थे। यह जानकारी केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दी है।
 
अरुण जेटली ने कहा, आरबीआई बैंकों के साथ मिलकर एक सूची बना रहा है। आरबीआई को यह अधिकार दिया गया है कि वह कर्जदारों से ऋण वसूली के लिए दीवालिया प्रक्रिया शुरू करे और बैंकों की ओर से कर्ज की वसूली के लिए रास्ता सुझाने और सहयोग देने के लिए समिति गठित करे। जेटली ने कहा कि फंसे कर्ज की वसूली के लिए यह एक नया प्रयोग किया जा रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »