29 Mar 2024, 14:10:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एसबीआई के खाताधारकों के लिए बुरी खबर, एक जून से बदलेंगे बैंक में ये नियम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 9 2017 11:38AM | Updated Date: May 9 2017 12:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) एक बार फिर अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देने जा रहा है। वह अपने सर्विस चार्ज में फिर से बदलाव करने जा रहा है। पुराने और कटे-फटे नोट बदलने से लेकर बेसिक सेविंग डिपॉजिट अकाउंट के जरिए कैश विद्ड्रॉल करना अब महंगा हो जाएगा। नए नियम एक जून 2017 से लागू होंगे।
 
कटे-फटे नोट और गीले नोट पर बैंक 2 रुपए से लेकर 5 रुपए प्रति नोट पर चार्ज लेगा। ये चार्ज 20 नोट से ज्यादा संख्या होने और उसकी वैल्यु 5000 रुपए से ज्यादा होने पर लिया जाएगा। इसी तरह बैंक ने बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट अकाउंट पर भी फ्री कैश लिमिट 4 कर दी है। जिसमें एटीएम से ट्रांजैक्शन भी शामिल होंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »