25 Apr 2024, 00:40:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारत के विवादित नक्शे वाला डोर स्टिकर बेच रहा अमेजन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 9 2017 11:33AM | Updated Date: May 9 2017 11:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमेजन फिर विवादों में है। उस पर आरोप है कि अमेजन डॉट (कनाडा) वेबसाइट पर भारत का गलत नक्शा बेचा जा रहा है। इसमें भारत के कुछ हिस्सों को पाकिस्तान और चीन का अंश दिखाया गया है। भाजपा दिल्ली के प्रवक्ता तेजिंदरपाल सिंह बग्गा ने इस बारे में ट्वीट कर कंपनी की आलोचना की है। वेबसाइट पर अवेलेबल वॉल डेकोरेशन स्टिकर में भारत का गलत नक्शा दिखाया गया है। यह नए रजिस्टर्ड सेलर डीआईवाय थिंकर द्वारा 25.35 कैनेडियन डॉलर (1188 रुपए) में बेचा जा रहा है।

बग्गा ने दिया दो दिन का समय
बग्गा ने बताया कि वे दो दिन तक इंतजार करेंगे कि अमेजन डोर स्टिकर्स हटाता है या नहीं। अगर कंपनी वेबसाइट से इस प्रोडक्ट को नहीं हटाती तो मामले की औपचारिक शिकायत की जाएगी। इससे पहले भी अमेजन द्वारा तिरंगे वाले डोरमेट की बिक्री को लेकर विवाद मचा था। तब विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कंपनी से यह प्रोडक्ट हटाने को कहा था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »