20 Apr 2024, 03:59:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एयर इंडिया शुरू करेगी 'नॉन स्टॉप' उड़ान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 7 2017 12:03PM | Updated Date: May 7 2017 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया सात जुलाई से दिल्ली से वाशिंगटन के लिए नॉन-स्टॉप उड़ान शुरू करेगी। कंपनी ने बताया कि यह भारत और अमेरिका की राजधानी को जोड़ने वाली एक मात्र सीधी उड़ान होगी। इस मार्ग पर वह बोइंग के बी 777-200 एलआर विमान का इस्तेमाल करेगी। वाशिंगटन अमेरिका में एयर इंडिया का पांचवां नॉन-स्टॉप गंतव्य होगा।
 
अभी वह न्यूयॉर्क, नेवार्क, शिकागो और सैन फ्रांसिस्को के लिए सीधी उड़ान सेवा दे रही है। यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को होगी। इसमें फर्स्ट क्लास में आठ सीटें, बिजनेस क्लास में 35 सीटें और इकोनॉमी क्लास में 195 सीटें होंगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »