29 Mar 2024, 12:52:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

500 करोड़ दो, नहीं तो विप्रो आॅफिस में छिड़क देंगे जहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 7 2017 10:21AM | Updated Date: May 7 2017 10:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी विप्रो को धमकी भरा ईमेल मिला है। इसमें कंपनी से डिजिटल करेंसी बिटक्वॉइन्स में 500 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है।
 
पैसे न देने पर राइसीन नाम के जहरीले पदार्थ से कंपनी के दफ्तरों पर हमले की धमकी दी गई है। बेंगलुरु पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। ईमेल मिलने के बाद विप्रो ने अपने दफ्तरों की सुरक्षा बढ़ा दी है। उल्लेखनीय है कि कंपनी को शुक्रवार को ईमेल मिला। इसमें 20 दिन के अंदर कंपनी से 500 करोड़ रुपए देने को कहा गया है, साथ ही इसमें यह भी बताया गया है कि रकम को अदा कैसे करना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »