25 Apr 2024, 11:59:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने-चांदी में कीमतों में गिरावट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 5 2017 4:00PM | Updated Date: May 5 2017 4:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रही तेजी के बावजूद स्थानीय स्तर पर मांग सुस्त रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज  सोना लगातार पांचवें दिन अपनी चमक खोता हुआ 30 रुपए फिसलकर 28,830 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इसी तरह औद्योगिक मांग रही कमी और सिक्का निर्माताओं के उठाव के घटने से चांदी भी लगातार नौवें दिन लुढ़कती हुई 50 रुपए सस्ती होकर 38,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। 
 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर  5.05 डॉलर चमककर 1,233 डॉलर प्रति औंस पर बिका। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.1  डॉलर की तेजी के साथ 1,232.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
चांदी में 0.14 डॉलर की तेजी रही और यह 16.46  डॉलर प्रति औंस पर बिकी।
विश्लेषकों के मुताबिक कच्चे तेल और लौह अयस्क के घटते दाम के कारण विदेशी शेयर बाजार पर बुरा असर पड़ा है जिससे निवेशकों का रूझान सोने में बढ़ गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भले ही सोने की कीमतों में आज सुधार देखा गया लेकिन पिछले छह सप्ताह में यह पीली धातु की सबसे तेज साप्ताहिक गिरावट है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »