29 Mar 2024, 07:43:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ट्रेन यात्रियों का सफर होगा और सुहाना, जुड़ेंगे 22 नए फीचर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 5 2017 10:14AM | Updated Date: May 5 2017 10:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई और गोवा के बीच ट्रेन का सफर अब और सुहाना होने वाला है। ट्रेन में सफर करने वालों के लिए रेलवे जल्द ही एक बेहद खास सौगात पेश करने वाला है। मुंबई और गोवा के बीच रेलवे एक प्रीमियम ट्रेन ‘तेजस’ की शुरुआत करने जा रहा है।
 
20 कोच की इस खास ट्रेन में हर सीट पर एलसीडी स्क्रीन, चाय कॉपी के लिए वेंडिग मशीन और सेलिब्रिटी शेफ के हाथों का बना खाना परोसा जाएगा। राजधानी और शताब्दी की तरह खाने का चार्ज तेजस के किराए में ही शामिल होगा। मुंबई और गोवा के बीच यह प्रीमियम ट्रेन सेवा जून के महीने में शुरू हो सकती है।
 
आॅटोमेटिक दरवाजे
रेलवे पहली बार किसी ट्रेन में आॅटोमेटिक दरवाजे, और प्लेटफॉर्म पर चढ़ने और उतरने के लिए खास इंतजाम होगा। अभी आॅटोमेटिक दरवाजे सिर्फ मेट्रो ट्रेन में ही होते हैं। इस ट्रेन में बायो वैक्यूम टॉयलेट लगे होंगे, जिनमें पानी का लेवल बताने के लिए इंडीकेटर भी लगे होंगे। 
 
मिलेगा वर्ल्ड क्लास अनुभव
इसके साथ ही बाथरूम में सेंसर वाले नल और हैंड ड्रायर भी रगे होंगे। तेजस ट्रेन में वाई-फाई सुविधा भी उपलब्ध होगी। ट्रेन के इंटीरियर डिजायन को भी बेहद खास बनाया गया है। इसके जरिए यात्रियों को वर्ल्ड क्लास यात्रा का अनुभव हो सके। हवाई जहाज तो नहीं, पर सुविधा उससे कम भी नहीं है। 
 
कोच में 22 नए फीचर
रेलवे बजट में इस ट्रेन की घोषणा की गई थी। मुंबई और गोवा के बाद इस ट्रेन को देश अन्य अन्य ट्रेन रूट पर भी चलाया जाएगा। उम्मीद है कि इसे मुंबई-गोवा के बाद इसे दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर चलाया जा सकता है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक तेजस ट्रेन के कोच में करीब 22 नए फीचर जोड़े गए हैं। इसमें स्मोक डिटेक्शन, इलेक्ट्रॉनिक पैसेंजर रिजर्वेशन चार्ट सिस्टम जैसे फीचर भी शामिल हैं।
 
एलसीडी स्क्रीन से निर्देश
रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि तेजस चूंकि एक नई प्रीमियर क्लास ट्रेन है, इसमें चाय, कॉफी वेडिंग  मशीन, पत्रिका, स्नैक्स टेबल सहित कई सुविधाएं होंगी। अधिकारी ने कहा कि मनोरंजन के उद्देश्य से लगाई जाने वाली एलसीडी स्क्रीन का इस्तेमाल यात्रियों से संबंधित सूचना एवं सुरक्षा निर्देशों के प्रसार के लिए भी किया जाएगा। राजधानी और शताब्दी ट्रेनों की तरह ही कैटरिंग सेवा तेजस के किराए में शामिल होगी। इसमें एक्जिक्यूटिव क्लास एवं चेयर कार डिब्बे लगे होंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »