20 Apr 2024, 19:06:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

500 के नोट के बराबर होगा 100 रूपए का नया नोट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 3 2017 3:30PM | Updated Date: May 3 2017 4:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

होशंगाबाद। देश की करंसी में सौ रुपए का नया नोट शामिल होने की संभावना है। हल्के कत्थई रंग का सौ का ये नया नोट बाज़ार में आए पांच सौ के नोट के बराबर होगा। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद स्थित प्रतिभूति कागज कारखाने (एसपीएम) के सूत्रों के मुताबिक इस नए नोट का ट्रायल पूरा हो चुका है। भारतीय रिजर्व बैंक से हरी झंडी मिलते ही कारखाना नए नोट का कागज बनाना शुरू कर देगा।
 
सूत्रों ने बताया कि नोटबंदी के बाद 500 रुपए का नया नोट का कागज बनाने में कारखाने ने बेहतर प्रदर्शन किया था। इसके बाद अब सरकार ने सौ रुपए के नए नोट की डिजाइन तैयार की है। इसे मूर्त रूप देने के लिए करंसी कारखाने में ट्रायल पेपर बनाया गया था। सूत्रों के अनुसार इस नए नोट में महात्मा गांधी का चित्र बीच में किया गया है। नोट का रंग हल्का कत्थई रहेगा, केवल उसकी लंबाई चौड़ाई पांच सौ के नए नोट के बराबर होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »